अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नौनिहालों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नौनिहालों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

रिपोर्ट: शब्बर अली

संदीपन घाट थाने के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नर्सरी के बच्चों ने “मलते सूरज के मुंह पे मलाई” गीत पर शानदार डांस किया। इसमें शक्ति, अनन्या, नंदिनी, सोनाक्षी, काजल ने भाग लिया। वहीं “आज स्कूल नहीं जाना मैं” गीत पर अनमता, किंजल, ऋषिका, प्रिया, अनन्या, आस्था ने सुंदर डांस किया। साथ यह भी कहा कि अब मेनू घर में नहि रहना, स्कूल जाना है मां। मौजूद छात्र-छात्राओं ने नृत्य का का खूब मजा लिया।

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल हमेशा बच्चों के लिए कुछ प्रेरक करने वाली क्रिया हमेशा कराता रहता है। जिससे बच्चे पढ़ने के अलावा भी अपनी सक्रियता बनाए रखें। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर भी छोटे बच्चों ने शानदार प्र्रस्तुति दी। रोली पोली कविता पर दिव्या, सिद्धार्थ, तेजस, अवि, कार्तिक पटेल, दृष्टि, पुष्कर, श्रेयांश, अक्षत, पार्थ केसरवानी, संध्या और अनुभव ने अपनी तोतली आवाज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यह सब एक्टीविटी सुधा पाण्डेय ने कराया। उत्थान संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और सचिव डा. केके तिवारी ने नन्हें मुन्नों को आगे बढ़ने का आशीष दिया। वहीं डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने कहा कि बच्चे पंद्रह दिन पहले स्कूल आने से डरते थे, वहीं इस तरह डांस और पोयम में शामिल होकर ये बहुत खुश हैं। यही बच्चे आगे चलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने कहा कि डांस से बच्चों में नई स्फूर्ति आती है और स्कूल के प्रति आकर्षण बढ़ता है। छोटे बच्चों में नया करने का मन करता है। वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय और पीटीआई नकुल तिवारी ने बच्चों में उत्साह भरा। इनके अलावा दीक्षा अग्रहरि, अभिनन्दन तिवारी और मनीष अग्रहरि आदि ने अपना सहयोग दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More