कौशांबी की दिलचस्प हुई सियासत, पूर्व सांसद शैलेंद्र और मतेश भी मैदान में !

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी की दिलचस्प हुई सियासत, पूर्व सांसद शैलेंद्र और मतेश भी मैदान में !

दोनों नेताओं के नाम पर समर्थकों ने की पर्चे की खरीद

चुनाव लड़ने या न लड़ने के सवाल पर नेताओं ने साधी चुप्पी

हिमांशु भट्ट : कौशांबी।

लोकसभा चुनाव के लिहाज से कौशांबी का सियासी माहौल नामांकन बिक्री के पहले ही दिन दिलचस्प हो गया। हुआ यह कि समर्थकों ने पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और पूर्व मंत्री मतेश सोनकर के नाम पर पर्चे की खरीद कर सभी को चौंका दिया। राजनीति के गलियारे में अब द्वंद युद्ध होने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, दोनों ही नेताओं ने अभी इस बाबत साफ तौर पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है।
कौशांबी संसदीय सीट पर 20 मई को मतदान होना है। इसके पहले शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चे की खरीद की। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और पूर्व मंत्री मतेश सोनकर के नाम पर पर्चा खरीदे जाने की जानकारी हुई तो हर कोई चौंक गया। मनोज कुमार नाम के समर्थकों ने दोनों ही नेताओं के लिए पर्चा खरीदा है। जिसके बाद अब कायास लगाया जा रहा है कि शैलेंद्र और मतेश भी चुनावी मैदान में जोर आजमाइश कर सकते हैं।
…….
पुष्पेंद्र ही नहीं इंद्रजीत के नाम पर भी बिका पर्चा

सपा (गठबंधन) ने कौशांबी संसदीय सीट पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को पुष्पेंद्र के लिए प्रदीप कुमार ने तो उनके पिता इंद्रजीत के लिए परवेज अख्तर अंसारी ने पर्चा खरीदा। इसके बाद यह कहकर चुटकी ली जाने लगी कि पुष्पेंद्र को उनके पिता ही सियासी पिच पर चुनौती देंगे। हालांकि, पार्टी नेताओं ने बताया कि किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए इंद्रजीत के नाम पर पर्चा लिया गया है। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अशर्फी लाल ने पर्चा लिया है।
…….
शैलेंद्र बिगाड़ देंगे अच्छे अच्छों का गणित

शैलेंद्र कुमार तीन बार कौशांबी सांसद रह चुके हैं। वह जनसत्ता दल प्रमुख राजा भैया के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसलिए, प्रतापगढ़ की बाबागंज और कुंडा विधानसभा सीट से लोकसभा चुनाव में उन्हें जिताऊ वोट मिलता है। 2019 के लोकसभा चुनाव का आंकड़ा देखें तो बाबागंज में शैलेंद्र को 53845, भाजपा के विनोद सोनकर को 50347 और सपा के इंद्रजीत को 39297 वोट मिला था। इसी तरह कुंडा सीट पर शैलेंद्र को दो गुना के करीब 82252, विनोद सोनकर को 43880 तो इंद्रजीत को 44903 मत मिला था। यह चुनाव शैलेंद्र ने जनसत्ता के टिकट पर ही लड़ा था। सियासत के जानकारों का कहना है कि अबकी पीडीएम का साथ मिला तो मुस्लिम, दलित तथा पिछड़ा वोट भी शैलेंद्र को मिल सकता है। इस तरह कौशांबी की तीनों विस सीटों पर भी उनकी स्थिति मजबूत होगी। फिर साफ है कि गणित बिगाड़ने में भी सक्षम होंगे। हालांकि, 2019 के चुनाव में शैलेंद्र कौशांबी की तीनों विस सीटों पर हारे थे। उन्हें सिराथू में 7032, मंझनपुर में 6958 और चायल में 6182 मत से ही संतोष करना पड़ा था।
………..

Email : himanshu.karari@gmail.com
Mob:+919454210064
……..

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें