अध्यक्ष व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन देने वाली कंपनी के बीच ठनी

अध्यक्ष व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन देने वाली कंपनी के बीच ठनी

रिपोर्ट: शब्बर अली

नगर पालिका परिषद भरवारी में तैनात सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिलने से वे परेशान हैं। इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन देने वाली कंपनी के बीच तनातनी है।

नगर पालिका परिषद भरवारी में लगभग 395 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। यह कर्मचारी नगर पालिका के विभिन्न कार्यों में लगाए गए है। दो माह पहले नगर पालिका भरवारी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन देने वाली नई कंपनी अर्चना एसोसिएट को टेंडर मिल गया। जब से इस कंपनी को टेंडर मिला है तब से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन नही मिल पा रहा है। अंदरखाने से आई बात पर गौर करें तो नगर पालिका अध्यक्ष व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन देने वाली अर्चना एसोसिएट के मालिक के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है। वेतन देने वाली कंपनी का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बहुत से ऐसे कर्मचारियों का नाम आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची में है जो सिर्फ़ अध्यक्ष का ही काम देखते हैं। उनसे नगर पालिका का कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन देने वाली कम्पनी का कहना है कि वह अपने कर्मचारियों को रखकर उनसे काम लेंगे और वेतन देंगे। इसी बात को लेकर बीते दो माह से नगर पालिका अध्यक्ष व अर्चना एसोसिएट के बीच ठनी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More