रंजिशन गुमटी में लगाई आग, नकदी समेत हजारों का समान जलकर राख

रंजिशन गुमटी में लगाई आग, नकदी समेत हजारों का समान जलकर राख

रिपोर्ट: शब्बर अली 

चरवा थाने के सिरियावा गांव में रंजिशन युवक ने महिला के गुमटी में आग लगा दी। इससे गुमटी में रखा नकदी समेत हजारों रुपये का समान जलकर जल कर राख हो गया। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सिरयावा गांव की साबिया खान पत्नी नसीम ने बताया कि वह घर के समीप सड़क किनारे गुमटी में परचून का समान रखकर बेचती है। सोमवार दोपहर गांव का एक युवक रंजिशन उसकी गुमटी में आग लगा दिया। कुछ ही देर में आग ने रौद्र रुप धारण कर लिया। आग से दुकान में रखा पंद्रह हजार रुपया नकद समेत करीब पच्चीस हजार रूपये का समान जलकर राख हो गया। ग्रामीण जब तक आग बुझाते तब तक गुमटी जलकर राख हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक के घर उलाहना देने गई तो कुनबे ने गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी तीन सगे भाइयो के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में एसओ बलराम सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More