देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया — विनोद सोनकर

देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया — विनोद सोनकर

कौशांबी। लोकसभा कौशांबी के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर लगातार गांव-गांव प्रचार प्रसार कर रहे हैं विधानसभा सिराथू के पारस बाजार , उचरावा, अलीपुर जीता ,सौराईबुजुर्ग ,मोहम्मदपुर जीता , औरेनी,कमालपुर, सिपाह, तरसौरा गांव में नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर जनता से सीधे संवाद कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जन समर्थन जुटा रहे ।तथा जन समर्थन के द्वारा पुनः केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने में सहयोग मांगा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद सोनकर ने विधानसभा सिराथू के आधा दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभा व नगर भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में जन समर्थन जुटाने के लिए सरकार की नीतियों को बताया। तथा नुक्कड़ सभा में सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि अब देश को गरीबी भ्रष्टाचार और परिवारवादी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है इन परिवारवादी लोगों ने आज तक कुछ संपत्ति बनाने का काम की है आपके अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत व विकसित भारत को बनाने में सहयोग मिलेगा और सभी हमारे लोकसभा कौशांबी का भी विकास होगा कांग्रेस की सरकार ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया तथा प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार्यों और माफियाओ का बोलबाला हो गया था जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई है लोगों को गुरो माफियाओं से मुक्ति मिली है और मोदी और योगी सरकार में समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ,पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल ,अजय त्रिपाठी ,हीरालाल सरोज, सप्तमी पंडा , मुन्ना पटेल ,ओम नारायण शुक्ला, सुनील मिश्रा ,योगेंद्र सिंह ,,भानु पाल ,कमलेश निषाद, कुलदीप सिंह ,अनिल शर्मा, सहित हजारों लोग मौजूद रहे उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे ने दी

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More