रियाज इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा ने प्रदेश में पाया 9 वां स्थान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रियाज इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा ने प्रदेश में पाया 9 वां स्थान

इण्टर की तीन छात्राओं ने कालेज का नाम रौशन किया।

कौशाम्बी रियाज़ इण्टर मीडिएट कालेज उखैया खास की तीन छात्रों ने अच्छा नंबर प्राप्त कर स्कूल व गांव का नाम रोशन कर दिया है। इंटर की छात्रा सोनाली दीवर कोतारी ने 96.4% लाकर प्रदेश में 9 वें स्थान रही। मिज़्बा फातिमा पिंडरा सहबनपुर ने 94.2 तो रूबी देवी गुलामनूर का पूरा निवासी ने 94.% अंक प्राप्त कर ज़िला रैंक में अच्छा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल व गांव का नाम रौशन कर दिया। रियाज़ इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं का रिजल्ट आते ही स्कूल से लेकर छात्रों के घर तक जश्न का माहौल छा गया वहीं रिश्तेदारों से लेकर गांव वालों के फोन आने लगे और बधाईयों का सिलसिला जारी हो गया। रियाज़ इंटरमीडिएट कॉलेज की पढ़ाई के रूल्स कुछ अलग ही हैं जो छात्राओं ने अपने सुबह से बयां किया है छात्राओं ने बताया कि स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने जो लगन से हम लोगों को पढ़ाया है हम उनका का उम्र के आभारी रहूंगी वहीं अपने मां-बाप के साथ देने का भी शुक्रिया अदा किया सोनालिका ने बताया कि लड़कियों की पढ़ाई में तमाम तरीके से उंगली उठाई जाती हैं लेकिन मेरे मां-बाप ने हर संघर्ष को झेलते हुए मुझे पढ़ने से नहीं रोका और मैं प्रदेश में एक अच्छा रैंक ला करके गुरुजनों एवं माता-पिता का नाम रोशन किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें