बेकाबू होकर सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, आधा दर्जन जख्मी
रिपोर्ट: शब्बर अली
करारी से प्रयागराज सवारियों को लेकर जा रही बस सरायअकिल थाने के डहिया गांव के समीप बेकाबू होकर पलट गई। बस के पलटते ही बैठी सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सीओ पिपरी पुलिस और सरायअकिल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सवारियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी सरायअकिल और चायल इलाज के लिए भेजा।
करारी से सवारियां भरकर शनिवार सुबह प्राइवेट बस प्रयागराज जा रही थी। बस में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सरायअकिल थाने के डहिया गांव के समीप बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों और समाजसेवियों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद सीओ मनोज कुमार रघुवंशी पिपरी और सरायअकिल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल और सरायअकिल इलाज के लिए भेज दिया। बस में सवार रेशमा पत्नी अरुण कुमार निवासी फकीराबाद, अंशुल पुत्री फूलचंद्र निवासी फकीराबाद, साधना पुत्री शिव बाबू निवासी चौपुरवा, रवि पुत्र शिवबाबू निवासी चौपुरवा, निशा चतुर्वेदी पत्नी विजय निवासी गुड़ हल्दी रीवा, विजय चतुर्वेदी पुत्र धर्म प्रसाद निवासी गुड़ हल्दी रीवां, सुभाष प्रजापति पुत्र साधू लाल निवासी ऐंगवा उपरहार, राम सवारी पत्नी मुन्नी लाल निवासी ऐंगवा उपरहार, हिमांशु द्विवेदी पुत्र अरविंद निवासी रक्सराई घायल हो गए।





