जिला पंचायत सदस्य के घर के पीछे मिला देशी बम
रिपोर्ट: शब्बर अली
पइंसा के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता तूफान सिंह यादव के घर के पीछे देसी बम मिलने से सनसनी फैल गई। जिला पंचायत सदस्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पइंसा निवासी तूफान सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। वह भाजपा के नेता भी हैं। गुरुवार को तूफान सिंह यादव के घर के पीछे देसी बम मिला। जिला पंचायत सदस्य ने मामले की अज्ञात लोगों के खिलाफ पइंसा थाना पुलिस को तहरीर दी। साथ ही बताया कि इसके पहले वह रात में आ रहे थे तो उनको कई बार ओवरटेक करने की कोशिश की गई। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की थी। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
Author: Up Head Line
Post Views: 28






