आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

रिपोर्ट: शब्बर अली

चायल तहसील क्षेत्र के फत्ते का पूरा मजरा बरियावा गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें किसान की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दे दिया है।

जलालपुर शाना मजरा सटई गांव निवासी सुरेश चंद्र त्रिपाठी पुत्र रामनारायण त्रिपाठी ने फत्ते का पूरा बरियाव के अपने खेतों में गेहूं की फसल बो रखा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह उनके खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें देख कर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से उनके दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। सूचना मिलने पर उनके होश उड़ गए वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। भक्तभोगी ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दिया। पुलिस के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें