तांगा पलटने से चालक की मौत, कोहराम

तांगा पलटने से चालक की मौत, कोहराम

रिपोर्ट: शब्बर अली

चरवा थाने के उत्तर थोक में बुधवार सुबह भूसा लादकर जा रहे तांगा के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तर थोक निवासी सम्मारे पासी (42) पुत्र बचई पासी तांगा चालक था। उसने परिवार का गुजारा करने के लिए घोड़ी पाल रखी थी। बुधवार सुबह वह केसी का पूरा से चरवा उत्तर थोक अपने तांगे पर भूसा लादकर जा रहा था। गांव के बाहर ही अचानक तांगे में लगा बम्ब (बांस) टूट गया। बांस के टूटते ही तांगा पलट गया और उसका टूटा हुआ बांस सम्मारे के सीने में जा लगा। सीने में गंभीर चोटे लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने तांगे से घोड़ी को खोलकर उसकी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More