कसेंदा में केक काटकर मनाई डा.भीमराव अंबेडकर जयंती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसेंदा में केक काटकर मनाई डा.भीमराव अंबेडकर जयंती

रिपोर्ट: शब्बर अली

कसेंदा गांव में रविवार को डा.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रुप में काग्रेस पाटी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम मौजूद रहे। उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों के साथ किए जाने वाले सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे।

मुख्य अतिथि तलत अजीम ने कहा कि अंबेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि, विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की। जीवन के प्रारंभिक कैरियर में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे। उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपना लिया। उन्हें 1990 में भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोपरांत सम्मानित किया गया। रमेश गौतम और कमलेश गौतम की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुखलाल यादव, बांकेलाल, बैजनाथ, संतोष भारतीय, सनी दिवाकर, शारदा प्रसाद और रामबाबू आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें