ससुरालियों ने दहेज की खातिर नव विवाहिता को चाकू से गोदा

ससुरालियों ने दहेज की खातिर नव विवाहिता को चाकू से गोदा

रिपोर्ट: शब्बर अली

संदीपन घाट थाने के कशिया पूर्व गांव में नवविवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शरीर को चाकू से गोद डाला। पिटाई के बाद उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने फोन कर मामले की जानकारी मायके वालों को दी। जानकारी मिलने के बाद मामा ने बेटी की ससुराल पहुंचकर उसके साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रयागराज के थरवई थाना अंतर्गत बढ़नपुर गांव की सना की शादी 25 दिसंबर 2023 को संदीपन घाट थाने के कशिया पूर्व गांव निवासी आरिफ पुत्र रईस के साथ हुई थी। मामा पप्पू ने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दहेज दिया था। ससुरालीजन दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में बुलेट और एक लाख रुपया नकद की मांग करने लगे। उन्होंने यह दोनों मांगें पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार को मांगें पूरी न होने पर पति ने ससुर, सास और देवरों के साथ मिलकर उसके शरीर को चाकू से गोद डाला और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया। सना ने मोबाइल के माध्यम से मामले की जानकारी अपने मामा को दी। जानकारी मिलने के बाद वह बदहवास हालत में सना के ससुराल पहुंचा। उसने सना के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More