खेत में मिला अजगर, मची अफरा_ तफरी
रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी गांव में सोमवार को गेहूं के खेत में अजगर मिलने से किसानों में अफरा तफरी मच गई। देखने के लिए ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
पिपरी गांव के चौकीदार पुद्दन सिंह परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की मांद में लगभग दस फीट लंबा अजगर निकल कर चलने लगा। अजगर को देख कर फसल काट रहे किसानों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दिया। सूचना मिलने के बाद पर उप क्षेत्राधिकारी वन विभाग रविंद्र कुमार के निर्देशन में पहुंची टीम ने अजगर को पकड़ कर उसे जंगल में छोड़ दिया।






