सूने घर के दरवाजे की कुंडी काटकर जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूने घर के दरवाजे की कुंडी काटकर जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी

रिपोर्ट: शब्बर अली

चरवा थाने के शेखपुर रसूलपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने सूने घर के दरवाजे की कुंडी काट कर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का जेवरात पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में घर पहुंचे। घर में बिखरा सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

प्रयागराज जनपद के झूंसी थाना अंतर्गत मनकापुर मजरा अंदावा निवासी अरुण कुमार साहू की ससुराल चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव में है। वह अपनी पत्नी गुड़िया साहू के साथ ससुराल में ही रहकर किसानी करते है। अरुण ने बताया कि गुरुवार को घर में ताला बंद कर मनकापुर में एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे। रात में चोर घर के दरवाजे की कुंडी काट कर कमरे में घुस गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा दो हजार रुपया नकद, सोने की जंजीर, अंगूठी, आधा किलो चांदी के जेवरात, बर्तन, सिलाई मशीन, कपड़ा समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह उठने पर पड़ोसियों ने घर के दरवाजे की कुंडी कटी देखी तो उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों फोन के माध्यम से घटना की जानकारी अरुण को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में घर पहुंचे। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें