सरायअकिल में खेली गई लट्ठ मार होली, गदगद रहे कस्बाई
रिपोर्ट: शब्बर अली
नगर पंचायत सरायअकिल में चल रही साप्ताहिक होली के समापन पर सोमवार को सब्जी मंडी में लट्ठमार व फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लट्ठमार व फूलों की होली का कस्बाई दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
सराय अकिल कस्बें में ऐतिहासिक साप्ताहिक होली 26 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल सोमवार तक खेली गई। सोमवार की शाम कस्बे के उदय केसरवानी द्वारा सब्जी मंडी में लट्ठमार होली का आयोजन किया किया। वृंदावन से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी तरह मौलवीगंज में फूलों की बारात जगदीश बधिक द्वारा निकाली गई। इसके अलावा शिव तांडव, राधा-कृष्ण नृत्य समेत कई आकर्षक कार्यक्रम कलाकारों ने प्रस्तुत किया। अंतिम कस्बाइयों ने आयोजित होली कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया
Author: Up Head Line
Post Views: 63






