रिटायर्ड होने पर शिक्षिका बोलीं… मैं नौकरी से सेवानिवृत हुई हूं, दायित्वों से नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिटायर्ड होने पर शिक्षिका बोलीं… मैं नौकरी से सेवानिवृत हुई हूं, दायित्वों से नहीं

कौशांबी
मंझनपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अमुरा में तैनात प्रधानाध्यापिका आशा श्रीवास्तव शनिवार को रिटायर्ड हो गईं। सेवानिवृत होने पर विद्यालय में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षिका ने कहा कि वह नौकरी से रिटायर्ड हुई हैं, दायित्वों से नहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत शिक्षिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। रिटायरमेंट के बाद उसके ऊपर बच्चों के साथ साथ समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस मौके पर शिक्षिका ने कक्षा आठ और पांच के बच्चों को परीक्षाफल के साथ साथ एक स्टील थाली और एक एक स्टेशनरी किट उपहार स्वरूप भेंट किया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल की रसोइयों को एक एक साड़ी उपहार स्वरूप भेंट की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सोनी केसरवानी, जिला शिक्षक क्रिकेट कप्तान कृष्णा सिंह, उप कप्तान दिव्य रत्न यादव, नोडल शिक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला महाकाल, राजेंद्र सिंह, अमित सिंह, अभिषेक दिवाकर, मो. हुसैन, शिवानी श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, के के गुप्ता, रामकृष्ण, सुरेंद्र मौर्या विमल सिंह भार्गव यादव, भारत प्रकाश, अभिषेक दिवाकर, रमेश गोविंद, गीतांजलि, कुशल सिंह, यतेंद्र सिंह, पुष्पलता श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, रामानंद, चंद्रबलि, अतुल पांडेय, योगेश त्रिपाठी सहित सैंकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे।

Report : हिमांशु भट्ट

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें