कौशाम्बी
कपड़ा फाड़ होली के दौरान जमकर हुई मारपीट, 10 लोग घायल
कौशाम्बी जिले के सन्दीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसावन पुर गांव का रहने वाला आजाद सिंह अपने मौसी के लड़के बच्चू लाल को छोड़ने के लिए महँगाव जा रहा था। बच्चू लाल ने बताया कि आजाद के घर के पास डीजे बज रहा था। लोग डीजे के धुन पर होली खेल रहे थे। आजाद ने गाड़ी रोक दिया। इसी दौरान होलियारों ने आजाद का कपड़ा फाड़ दिया। आजाद ने इसका विरोध करते हुए गाली गलौज किया। साथ ही हांथ लगने से साउंड गिर गया। इससे भन्नाए होलियारों ने हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाएं समेत दोनों पक्षो से 10 लोग घायल हो गए। आरोप है कि दबंगों ने लाठी डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी से मारा पीटा। साथ ही दबंगों ने पिस्टल भी निकाल लिया था। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं घायलों को उपचार के लिए मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर सभी का इलाज किया जा रहा है।





