सुनीता को डीएम राजेश राय ने किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी की अंतरराष्ट्रीय धाविका सुनीता सरोज ने लखनऊ में संपन्न हुई अंडर -20 नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में 5000 मीटर रेस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कौशांबी जनपद का नाम रोशन किया। इसके साथ ही सुनीता देवी ने यूएई में होने वाली एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया।
सुनीता देवी इस समय स्पोर्ट्स स्टेडियम ,टेवा में प्रैक्टिस कर रही हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा, खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार एवं स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी सुनीता के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें