कौशाम्बी
केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का डीएम एसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
– दुल्हन की तरह सजे स्टेडियम और मीडिया के इस रचनात्मक कार्य को सराहा, पहले दिन संपन्न हुए दो लीग मैच में सुल्तान सुपर इलेवन और पश्चिम शरीरा टीम पहुंची सेमी फाइनल

कौशाम्बी मीडिया खेल महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे कौशाम्बी प्रीमियर लीग और मीडिया खेल महोत्सव के तहत गुरूवार को स्पोटर्स स्टेडियम कौशंाबी में क्रिकेट टूर्नामेंट डीएम एसपी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके उपरांत केपीएल के 12 वें संस्कर का पहला मैच पूजा स्टोर्टिग क्लब और सुल्तान सुपर एलेवन के बीच खेला गया। तथा दूसरा मैच फौजी विग्रेड और पश्चिम शरीरा के बीच संपन्न हुआ। पहले मैच में सुल्ताल सुपर एलेवन तथा दूसरे मैच में पश्चिम शरीरा ने जीत दर्ज कर सेमी फाइनल मे अपनी जगह बनाई।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में स्पोटर्स स्टेडियम पहुंचे जिलाधिकारी राजेश राय और पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव को केपीएल परिवार ने गर्म जोशी से स्वागत किया तथा ठोल तासे के मधुर ध्वनि के बीच मैदान में पहुंचे और फीता कटने के उपरांत खिलाडियों से मिल कर उनका परिचय जाना। इस दौरान आला अफसरों ने बैट और गेंद के साथ अपने हाथ आजमाए। इस दौरान खिलाडियों को संदेश देते हुए आला अफसरों ने खेल का खेल भावना से खेलने और उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने का शुभाशीष दिया, और खेल आयोजक टीम को इस रचनात्मक कार्य के लिए सराहा। इससे पूर्व मैदान में पहुंची नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी ने खिलाडियों से मिली तथा खेल प्रोत्साहन के लिए आए नन्हे नन्हे बच्चों को चाक लेट देकर उत्साहित किया। केपीएल संयोजक डा0 अरूण केसरवानी ने बताया कि संपन्न हुए लीग मैच में टाॅस जीत कर पहले बल्ले बाजी करने का फैसल कर मैदान में उतरी पूजा स्पोर्टिग क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 90 रन बना सकी। जिसके बल्लेबाल ईलू ने अकेले चैकेे छक्के की बारिस कर 61 रनो का योगदान दिया।

वही जबाब देने उतरी सुल्तान इलेवन ने शशिवेन्द्र ताबडतोड बल्ले बाजी करते हुए 68 रन बनाए और मैच को अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में फौजी विग्रेड ने बल्लेबाजो ने अच्छा प्रदर्शन नही कर सके और 78 रनो पर आउट हो गए। जिसमें पश्चिम शरीरा ने असानी से जीत लिया और सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट ऐशोसिएशन के उवैद कमाल, नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत केशरी खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव, नरेश सोनकर रमेश अग्रहरि विजय तिवारी गुड्ड सरोज अंशुल केशरवानी,शाह आलम,राजू अंसारी,मुस्तकीम,इरफान अंसारी,कमेन्टर प्रेम कुमार और सुरेन्द्र कुमार उर्फ बीरू सुल्तान पुरी अफजाल इलाहाबादी लाइवर दिल शान क्रिकेटर सलीमपुरी साहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







