पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने मृतक परिवार से मिले दिया आश्वासन

 

बारात में नाचने के दौरान ढीली हाई वोल्टेज विद्युत तार के करंट से तीन लोगों की हुई थी मौत

कौशाम्बी

कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के उसरा में बारात में नाच गाने के दौरान हाई टेंशन विद्युत की ढीली तार से डीजे टच हो जाने से विद्युत करंट डीजे में उतर आया जिससे दो सगे भाइयों रवि कुमार वा राजेश कुमार पुत्रगण राम भवन निवासी माझियारी चक थाना कौशांबी वा सतीश कुमार पुत्र लालाराम निवासी काजू थाना चरवा सहित तीन लोगों की मौत हो गई मामले की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद जनसत्ता दल के प्रधान महासचिव शैलेंद्र कुमार मृतक परिवारों से मिले हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है पीएम हाउस पहुंचे पूर्व सांसद ने कहा कि विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हुई है अपने बीच पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को देखकर मृतक परिवार के लोग फफक फफक कर रोने लगे उन्होंने मृतक परिवार के लोगों को धैर्य रखने को कहा है और शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को आकस्मिक लाभ प्रधानमंत्री कृषक बीमा का लाभ तथा परिवार को खेती के लिए जमीन का पट्टा दिए जाने की मांग की है उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के जे ई एवं एसडीओ के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि विभाग के लापरवाह अधिकारियों की वजह से विद्युत तारे ढीली थी और विभागीय अधिकारियों ने ढीले विद्युत तारों को समय रहते ठीक नहीं किया है जिससे तीन लोगों की करंट से मौत हुई है लापरवाह विद्युत अधिकारियों पर कार्यवाही किए जाने समय से विद्युत तार को ठीक करवाने की मांग पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने की है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More