नगर विकास मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

नगर विकास मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत कुल 25 कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास
अध्यक्ष, सभासद समेत मौजूद रहे तमाम जनप्रतिनिधि
कौशाम्बी। नगर पंचायत चरवा में नगर विकास मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत कुल 25 कार्यों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बता दें कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत निकायों के विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सड़क, जल निकासी, चैराहों का विकास, व्यापारिक क्षेत्रों के विकास एवं सौंदर्यीकरण समेत तमाम कार्य नगर निकायों में कराये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज गुरूवार को नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नगर पंचायत चरवा में 367.26 लाख रूपयों की लागत के कुल 25 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री जगनारायण, अधिशासी अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र सिंह समेत सभासद मनीष कुमार, नवीन कुमार, कल्लन, अरूण कुमार गौतम, राजेश पटेल, राहुल गौतम, सभासद प्रतिनिधि अशोक पाण्डेय, अनिल कुमार समेत तमाम सभासद मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुये अध्यक्ष श्री जगनारायण ने कहा कि नगर को विकसित करने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं, शीघ्र ही नगर के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा। अधिशासी अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र सिंह ने कहा कि शासन को अन्य योजनाओं के माध्यम से नगर के विकास के लिये प्रस्ताव दिये जा चुके हैं। शासन से अनुमति मिलते ही कार्य शुरू किये जाएंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें