MSP की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

MSP की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया प्रदर्शन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में MSP की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओ ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया है।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि MSP की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन कई वर्षों से किसानों की समस्याओं के लेकर अन्दोलनरत है, इस दौरान कई बार उतार चढाव भी किसानों को देखने को मिला है, केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के विरूद्ध अन्दोलन से लेकर उनके साथ वार्ता के माध्यम से किसानो के मुद्दों को हल कराने में भारतीय संयुक्त किसान यूनियन ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस सभी में किसानो की भलाई ही सर्वपरी रही है। 13 माह तक दिल्ली बार्डर पर धरना चलने वाला दुनिया का सबसे लम्बा और विशाल किसान अंन्दोलन होना इस बात का सबूत है कि किसाने अपने मांगों को लेकर पहले की तुलना में और संचेत व सजग हुआ है अब यह आपने हकों के लिए सडक पर आने को तैयार है यह कि भारतीय किसान संयुक्त यूनियन ने अपने विचार से देश के उस वर्ग के उत्थान के लिए समार्पित रहेगा जो आज भी मुख्य धारा से नही जुड़ पाया है।

हमारी पहली प्राथमिकता है कि किसान मजदूर आदिवासी दलित शोशित पिछडा वर्ग का उत्थान हो और देश का समर्ग विकास की ओर बढे किसानो की फसल का सही दाम न मिलने से किसान दूखी है और तीन कृषि बिलो की वापसी के बाद MSP गारन्टी कानून के लिए केन्द्र सरकार की बात जोड रहा है।

अभी तक MSP का गारन्टी कानून नहीं बनाया गया है न ही किसानो की बिजली बिल माफ किया गया है न ही किसान कर्ज मुक्त हुआ है है इससे किसान परेशान और चिन्तित है, इसको प्रभाव से किसान की समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। जिससे किसानो की जीवन में खुशहाली आ सकें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें