हद है! दिवंगत सचिव को डीपीआरओ ने जारी कर दी नोटिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

दोआबा में तैनात पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। अव्वल तो यह कि उन्हें अपने ही पंचायत सचिव के निधन होने की जानकारी सालों बाद तक नहीं रहती। इसका जीता जागता उदाहरण कड़ा ब्लाक के दौलतपुर कसार गांव में देखा जा सकता है। यहां पूर्व में तैनात रहे सचिव को अब निधन के बाद 14 हजार रुपये के गोलमाल के मामले में नोटिस भेजा गया है। बड़ी चूक उजागर होने के बाद अफसरों को जवाब नहीं सूझ रहा है।
फतेहपुर निवासी पुनीत सिंह पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के पद पर तैनात थे। वित्तीय वर्ष 2016-17 में उनकी तैनाती कड़ा विकास खंड क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव में थी। इसी वर्ष ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की आडिट हुई तो खर्च किए गए 14 हजार रुपयों का कोई हिसाब नहीं मिला। आडिट टीम प्रभारी बनाए गए मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें ने गड़बड़ी मिलने पर पंचायत सचिव को नोटिस जारी की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंनें जिला पंचायत राज अधिकारी को अनेकों बार पत्र भेजा। दोनों विभागों के बीच पत्र घूमता रहा। इसी बीच अक्तूबर 2021 में पंचायत सचिव का निधन हो गया। निधन के करीब ढाई साल बाद अब जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने सचिव के खिलाफ दो फरवरी को नोटिस जारी की है। यह नोटिस कड़ा ब्लाक कार्यालय पहुंची तो सभी के होश उड़ गए। साथी कर्मचारियों ने डीपीआरओ को जानकारी दी तो वह भी सन्न रह गए। अब डीपीआरओ अपनी और अपने सहकर्मियों की गलती पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी होने के बाद दिवंगत सचिव के परिजनों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें