सरकारी स्कूल के बाहर सड़क पर भरा पानी, बच्चों को आवागमन में परेशानी

कौशाम्बी

चायल के ग्राम सभा मोहिउद्दीनपुर मजरा रतगहां गांव में जिम्मेदारों की लापरवाही से सरकारी स्कूल के बाहर सड़क पर दो फिट से ज्यादा गहरा पानी भरा हुआ है। इससे छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पानी जमा होने से बच्चों को गंभीर बीमारी होने का खतरा हमेशा बरकरार रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी अनसुना कर दिया गया है।
मोहिउद्दीनपुर मजरा रतगहां गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास से मुख्य मार्ग गुजरता है। ग्रामीण दिलावर, अजीत सिंह, ज्ञान सिंह और चुन्नू लाल आदि ने बताया की मुख्य मार्ग पर पानी निकासी नहीं होने से लोगों के घरों से निकला उपयोग किया हुआ पानी हमेशा भरा रहता है। आरोप है कि 1100 से अधिक आबादी वाले इस गांव को सड़क से जोड़ने वाला एक मात्र यही मार्ग है। स्कूल के सामने दो फिट तक गंदा पानी भरा रहता है। स्कूल आते समय बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे उनकी ड्रेस तक गंदी हो जाती है। स्कूल के बाहर गंदा पानी जमा होने का मुख्य कारण है कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव की नालियों को कई वर्षों से मरम्मत नहीं कराई गई। जिसकी वजह से गांव की अधिकतर नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नालियों के क्षतिग्रस्त होने से इनका पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। स्कूल के बाहर से निकली नाली का भी यही हाल बना हुआ है। इस समस्या को लेकर कई बार स्कूल की प्रधानाचार्य ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव से नाली निर्माण कराने की मांग कर चुकी है, ताकि स्कूल परिसर के अंदर नालियों का गंदा पानी न भर सके। लेकिन, इसके बाद भी गांव के जिम्मेदार प्रधान और सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More