परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश 3 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश 3 गिरफ्तार

कौशांबी पुलिस ने ऐसे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है जो की प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को पास करने के नाम से मोटी रकम ऐंठ कर उन्हें ठगने का काम करते थे वहीं ठगी गैंग के बाकी सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। बता दे एक कौशांबी की साइबर व एसओजी टीम ने मिलकर ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो परीक्षा पास करने के नाम पर युवाओं को लूटने का काम करते थे एसपी कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों मऊ जिले के रहने वाले आयुष पांडे व नवीन सिंह तथा गोपीगंज जिले के रहने वाले पुनीत सिंह को पुलिस ने एक बलेनो कार सहित 8 लाख 84 हजार रूपए व फर्जी पुलिस पहचान पत्र तथा कई विभागों से संबंधित चार अवैध रबर मोहर के साथ गिरफ्तार किया गया है, साथ ही ठगी करने वाले इस गिरोह के बाकी सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें