डीपीआरओ ने तीन पंचायत सेक्रेट्रियों से रिकवरी का आदेश जारी किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिले की तीन ग्रामसभाओं में तैनात पंचायत सचिवों को धनराशि का दुरुपयोग करना भारी पड़ गया। ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने तीनों पंचायत सचिवों के वेतन से धनराशि वसूली का आदेश जारी किया है। डीपीआरओ का आदेश जारी होते ही संबंधित सचिवों में खलबली मच गई है।
विकास खंड मूरतगंज के उमरछा गांव में तैनात रहे पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार पांडेय द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में विकास के धन का दुरुपयोग किया गया था। ऑडिट के दौरान यहां पर 532765 रुपये का गबन पाया गया। इसी तरह विकास खंड नेवादा के दुर्गापुर गांव में वित्तीय वर्ष 2014-15 में तैनात रहे पंचायत सचिव कमलाकांत मिश्र पर 848876 रुपये का दुरुपयोग ऑडिट में मिला। इसी ब्लॉक के घोषिया गांव में वित्तीय वर्ष 2014-15 में तैनात रहे सेक्रेटरी कमलाकांत पर 855991 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। ऑडिट रिपोर्ट में दुरुपयोग का खुलासा होने पर डीपीआरओ ने तीनों सचिवों से आधी रकम की रिकवरी का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में डीपीआरओ ने उमरछा सचिव रहे धर्मेंद्र कुमार पांडेय से 266382 रुपया, दुर्गापुर सचिव कमलाकांत मिश्र से 424448 रुपया व घोषिया ग्रामसभा के दुरुपयोग मामले में इसी सचिव से 427995 रुपया रिकवरी का आदेश जारी किया है। डीपीआरओ ने कमलाकांत मिश्र के वेतन से घोषिया गांव की रिकवरी दस हजार रुपया, दुर्गापुर की 15 हजार रुपया तो उमरछा सचिव से 20 हजार रुपया प्रतिमाह वेतन से कटौती करने का आदेश जारी किया है। डीपीआरओ के आदेश से तीनों सचिवों में खलबली मच गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें