फर्जी जमीन दिखाकर जालसाजों ने किसान का लाखों रुपया हड़पा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

पिपरी थाने के पिपरहाई गांव में जालसाजों ने किसान को दूसरे की जमीन दिखाकर उसके सोलह लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जालसाज किसान को धमकी दे रहे हैं। सोमवार को पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत सीओ से की। सीओ ने इंस्पेक्टर पिपरी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पिपरहाई गांव निवासी वंशधारी पुत्र शिवजतन किसानी करता है। उसने बताया कि वर्ष 2022 में गांव के ही एक अध्यापक ने दुर्गापुर गांव के दो लोगों से मिलवाया। दोनों ने वंशधारी को प्रलोभन देकर प्रयागराज के गौहनिया नैनी में प्लॉट खरीदने के लिए झांसे में ले लिया। आरोप है कि जालसाजों ने किसान को ले जाकर प्लॉट भी दिखा दिया। जालसाजों के झांसे में आकर किसान ने लोधौर बाजार स्थित अपनी सात बिस्वा जमीन को 22 लाख रुपये में बेचकर उन्हें दस लाख रुपया नकद और साढ़े छह लाख रुपया खाते से ट्रांसफर कर दिया। रुपया पाने के बाद जालसाज मौके से चले गए। खोजबीन के दौरान किसान को पता लगा कि जिस प्लॉट को इन लोगों ने दिखाया था। वह किसी और का है। किसान के अनुसार अब रुपया मांगने पर जालसाज गाली गलौज देने के साथ मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित किसान ने सोमवार को मामले की शिकायत सीओ की। सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने इंस्पेक्टर पिपरी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें