कौशाम्बी
कल से होगा सांसद खेल स्पर्धा का आगाज
1-कौशाम्बी के आठ व प्रतापगढ़ के चार ब्लॉकों में होगी प्रतियोगिता
2- ब्लाॅक स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 फरवरी, कबड्डी 14 फरवरी, वालीबॉल 15 फरवरी, खो-खो 16 फरवरी व लोक सभा स्तरीय प्रतियोगिता 19,20 व 21 फरवरी को होगी।
कौशाम्बी- कौशाम्बी विकास परिषद के तत्वाधान मे सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन मंगलवार से ब्लॉक क्षेत्रों में होगा। यह प्रतियोगिता लोक सभा क्षेत्र के 12 ब्लॉकों में एक साथ होगी। इसके लिए संयोजक बनाए गए है। प्रतियोगिता और स्थान का चयन किया जा चुका है। हर खिलाड़ी को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के द्वारा प्रतिभाग करने वाने सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र व टीशर्ट मिलेगा। ब्लाॅक स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 फरवरी, कबड्डी 14 फरवरी, वालीबॉल 15 फरवरी, खो-खो 16 फरवरी व लोक सभा स्तरीय प्रतियोगिता 19,20 व 21 फरवरी को होगी। कड़ा ब्लॉक की प्रतियोगिता फसइया खेल मैदान, कौशाम्बी में रामबाग खेल मैदान मेड़रहा, चायल में बलीपुर टाटा खेल मैदान, नेवादा में आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल, सरसवां में ग्रामीण मिनी स्टेडियम पश्चिमशरीरा, सिराथू में विट्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज उदहिन खुर्द, मंझनपुर में जिला स्टेडियम टेवां, मूरतगंज में भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी, कुंडा तुलसी इंटर कॉलेज बाबूगंज, बाबागंज में जनता इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज हीरागंज बाजार, कालाकांकर में मोहन मालवीय डिग्री कॉलेज व बिहार फूलपुर मौरी मैदान बाघराय में होगी। इसके अलावा शतरंज की सभी प्रतियोगिता जिला स्टेडियम में होगी।
सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन के लिए कड़ा में दिलीप तिवारी, सिराथू में प्रशांत केसरी, मंझनपुर में हुबलाल दिवाकर, सरसवां में भूपेंद्र सिंह, कौशाम्बी में पिंटू द्विवेदी, नेवादा में संदीप मिश्रा, चायल में रमेश सिंह व मूरतगंज में उमेश मोदनवाल को खेल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेेन्द्र पाण्डेय ने दी।






