राजस्थान में 20 महिलाओं से गैंगरेप, आंगनवाड़ी में नौकरी देने के नाम पर वारदात, वीडियो भी बनाया

राजस्थान

राजस्थान में 20 महिलाओं से गैंगरेप, आंगनवाड़ी में नौकरी देने के नाम पर वारदात, वीडियो भी बनाये

राजस्थान के सिरोही जिले में करीब 15 से 20 महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने अब तक आठ एफआईआर दर्ज की हैं। जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िताओं का आरोप है कि सिरोही नगर परिषद के सभापति और आयुक्त ने आठ-दस से अधिक लोगों के साथ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म किया और उनके अश्लील वीडियो भी बना लिए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में नौकरी दिलाने की आड़ में सभी को सिरोही बुलाया गया था।
एक ओर चेयरपर्सन और कमिश्नर ने आरोपों से इनकार किया है। वहीं दूसरी ओर सिरोही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कई बार कोशिश करने पर भी फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कोतवाली थाने में इसे लेकर आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। आईपीसी की धारा 376 डी, 417 और 384 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नगर परिषद सिरोही सभापति महेंद्र मेवाड़ा, पूर्व आयुक्त महेंद्र चौधरी और उनके साथियों पर आरोप लगाए गए हैं। दोनों ने मामले को फर्जी बताकर खारिज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सभी एफआईआर में एक जैसे आरोप हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि करीब दो-तीन माह पहले वे 15-20 से अधिक महिलाओं के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में नौकरी की तलाश में सिरोही पहुंची थी। वहां नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी उनसे मिले थे और एक परिचित व्यक्ति के घर पर उनके रहने की व्यवस्था भी की थी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More