संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवक का शव शरीर में कई स्थान पर मिले चोट के निशान

कौशांबी

संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवक का शव शरीर में कई स्थान पर मिले चोट के निशान, हत्या आत्महत्या के बीच पुलिस ने शुरू की जांच

सराय अकिल कस्बे में युवक की लाश घर के कमरे में लटकती मिली है। युवक 12 का छात्र था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने हत्या व आत्महत्या के बीच जांच शुरू कार दी है।

सराय अकिल कस्बे के गाधी नगर वार्ड नंबर 4 में अरविंद कुमार अपने परिवार सहित रहते है। अरविंद कुमार नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी है। घर परिवार बेहद गरीब है। अरविंद का बेटा सुजीत कुमार 12 वीं का छात्र है। रविवार की सुबह वह घर से निकल कर अपने कुछ दूर स्थित दूसरे झोपड़ी नुमा मकान में गया। वापस ना आने पर मां ने पड़ोसी युवक को उसे बुलाने को भेजा। युवक ने मकान में देखा तो सुजीत रस्सी के सहारे बने फांसी के फंदे से लटका हुआ था। शव के आसपास खून बिखरा था। शव के पैर व अन्य हिस्सों में चोट के निशान लगे थे। परिवार ने शव को फंदे से उतार अपने रिहायशी मकान में ले आए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। सुजीत के परिवार में उसकी लाश देख रोना पीटना मचा हुआ है।

थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया, युवक का शव कब्जे में लिया गया। घटना स्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट व परिजनों से मिलने वाली तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More