श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मंदिर प्रांगण में चलाया सफाई अभियान

कौशांबी

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मंदिर प्रांगण में चलाया सफाई अभियान..

श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है आज पार्टी के निर्देशानुसार कसिया मंडल अध्यक्ष विजय पाल के अध्यक्षता में नि विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने संदीपन घाट मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाया व बजरंग बली जी की मंदिर व शंकर जी के मंदिर में साफ सफाई किया तत्पश्चात इस कड़ाके के ठंड को देखते हुए पूर्व विधायक ने मंदिर के समस्त पुजारियों को दो-दो कंबल वितरित किया पूरा मंदिर प्रांगण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से पार्षद सूरज यादव, पार्षद शंकर लाल केशरवानी, पर्षद शंकर लाल केशरवानी उर्फ बच्चा, उपांशु केसरवानी, ओम कृष्ण पांडे,पवन त्रिपाठी, सत्यम कौशल, सुधीर केशरवानी,गुलशन पांडे,संजय कुमार पाण्डे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More