ठंड से बिगड़ी बंदी की तबीयत:सीने में दर्द की शिकायत पर जेल अस्पताल से डिस्टिक हास्पिटल की इमरजेंसी में कराया भर्ती

कौशांबी

ठंड से बिगड़ी बंदी की तबीयत:सीने में दर्द की शिकायत पर जेल अस्पताल से डिस्टिक हास्पिटल की इमरजेंसी में कराया भर्ती,दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध है बंदी

जिला अस्पताल के एक बंदी की तबीयत बीती रात बिगड़ गई। बंदी को जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहचाया है। अस्पताल में डाक्टरों ने इलाज शुरू कर जरूरी जांच शुरू कर दी है। डाक्टर के मुताबिक मरीज को ठंड के चलते दिक्कत हुई है। जिसका इलाज किया जा रहा है।

कानपुर का रहने वाला सौरभ दीक्षित पर करारी थाना के एक गाव की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगता था। जिस पर थाना पुलिस ने रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जिला जेल में निरुद्ध कर दिया। सौरभ पिछले 3 माह से जेल में निरुद्ध है। बीती शाम बंदी सौरभ की तबीयत खराब हो गई। उसे जिला जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द बढ़ने के चलते बंदी को देर रात उसे संयुक्त जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बंदी को जेल वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने बंदी मरीज का इलाज शुरू कर दिया। बंदी को इमरजेंसी में भर्ती का ईसीजी सहित अन्य जरूरी टेस्ट कराए गए। जांच रिपोर्ट आने तक उसे डाक्टरों ने भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डाक्टर राजेश सिंह ने बताया, बंदी की हालत को देखते हुए जरूरी टेस्ट के लिए मरीज को भेजा गया है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद मरीज की हालत के बारे में बताया जा सकता है।

प्रभारी जेल अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया, जेल में बंदी को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। देर शाम बंदी सौरभ की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने बंदी की हालत में सुधार होने की बात बताई है। बंदी के घर वालो को इलाज के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More