कौशाम्बी
चक नारा गांव के समीप ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचला, हादसे में अधेड़ की मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली के चक नारा गांव के समीप गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के थाभा निवासी बासुदेव 55 पुत्र चंद्रपाल भट्ठा मजदूर था। गुरुवार की शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। आसपास मौजूद लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।





