कौशाम्बी
श्रीराम चरण पादुका यात्रा पहुची कौशांबी के गोस्वमी तुलसीदास के ससुराल, हुआ भव्य स्वगत
चित्रकूट ज़िले के भरतकूप से निकली श्रीराम चरण पादुका यात्रा मंगलवार लगभग 12 बजे दोपहर कौशांबी पहुची। जहा पर महेवाघाट से ही यात्रा का स्वागत शुरू हो गया। जिले में जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ पुलिस फोर्स तैनात रही।यात्रा का जगह जगह पर भव्य स्वगत हुआ।
– जैसे ही श्रीराम चरण पादुका यात्रा रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के गृह नगर राजापुर से यमुना नदी पारकर उनके ससुराल महेवाघाट पहुँची तो जनपदवासियों ने चरण पादुका यात्रा का जोरदार स्वागत किया। गोस्वामी तुलसीदास के ससुराल महेवा घाट में लोगों ने जोड़ा स्वागत करते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। महेवाघाट से यात्रा आगे बढ़ते हुए ओसा पहुँची। इस दौरान रास्ते में मौजूद लोगों ने जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया है। वही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगोली बनाकर यात्रा का अभिवादन किया गया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों स्वागत के लिए व्याकुल दिखे तो डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर मुस्तैद रहे। प्रभु श्री राम के चरण पादुका का स्वागत करने के लिए टेवां बाजार में उमड़ी भारी संख्या में भीड़ लोगों में दिखा उत्साह चरण पादुका का दर्शन करने के लिए जन सैलाब दिखाई दिया। इस दौरान ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में संस्कृत कार्यक्रम कभी आयोजन किया गया था। जहां पर यात्रा को देखने पहुंचे लोगों ने साथी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। वही यात्रा में शामिल लोगों को गेस्ट हाउस में भोजन पानी की व्यवस्था की गई थी।
— 40 देश में राम यात्रा कर चुके महंत सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि यह यात्रा चित्रकूट से प्रारंभ होकर अयोध्या रही है। उन्होंने बताया की यात्रा राजापुर से पर होकर कौशांबी पहुंची है। जहां कौशांबी में जिला प्रशासन हुआ उपस्थित लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया है। आज उन्हें इस बात की खुशी है कि पास पूरा देश राम मय हो चुका है। उन्होंने बताया कि एक समय था जब रामचरण पादुका यात्रा को निकलते थे तो कोई साथ नहीं देता था लेकिन आज आलम या हो गया है कि आज जिला प्रशासन के साथ आम जनमानस में भी भारी उत्साह दिख रहा है इस चरण पादुका यात्रा की स्वागत करने के लिए। आज पूरा देश राम मय हो चुका है। इस मौके पर बीजेपी सांसद विनोद सोनकर जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी जिलाधिकारी सुजीत कुमार पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा सीओ अभिषेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
BYTE– महंत सत्यनारायण मौर्य





