हाईवे किनारे अब नहीं सजेगी मांस की दुकानें, नोटिस चस्पा

कौशाम्बी

हाईवे किनारे अब मांस की दुकानें नहीं लग सकेंगी।  अजुहा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जांच किया। इसके बाद हाईवे किनारे चल रही मांस की दुकानों को हटाने का निर्देश जारी किया गया। दुकानों पर नोटिस चस्पा करते हुए तीन दिन के भीतर दुकान हटाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेताया गया है कि नोटिस पर अमल नहीं करने पर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत अजुहा क्षेत्र में हाईवे किनारे अर्से से खुलेआम मांस की दुकानें संचालित की जा रही थीं। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों की इस वजह से समस्या हो रही थी। अधिशासी अधिकारी रश्मी सिंह ने शनिवार को नोटिस चस्पा करते हुए तीन दिन के भीतर दुकान हटाए जाने का निर्देश दिया है। चेताया है कि दुकानों को निर्धारित स्थान पर संचालित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More