लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया अरेस्ट,महज शराब पीने को लेकर बताया विवाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार को युवक रिंकू पाल का गला रेतकर बाइक,मोबाइल और रुपए लूटने वाले आरोपी युवक को कोखराज पुलिस ने भदोही जनपद से अरेस्ट कर लिया है,आरोपी ने महज शराब पीने को लेकर हुए विवाद के चलते चाकू से गला रेतने की बात बताई है।

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा निवासी युवक रिंकू पाल को आरोपी ने लिफ्ट लेकर शराब पिलाई और फिर उसे कोखराज थाना क्षेत्र के असवा के पास उसका चाकू से गला रेत दिया और कई जगह चाकू मारने के बाद उसकी बाइक,मोबाइल और रुपए लेकर फरार हो गया था घटना की सूचना पर कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी प्रभारी सिपाहियो के साथ पहुंचे और उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा और जांच में जुटे हुए थे,मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और CCTV कैमरे की फुटेज की मदद आरोपी राजू सरोज पुत्र जवाहर निवासी मीरापुर थाना करारी को भदोही जनपद से अरेस्ट कर लिया है।पुलिस ने लिखा पढ़ी कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें