नशा मुक्त समाज बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका — विनोद सोनकर

कौशाम्बी

नशा मुक्त समाज बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका — विनोद सोनकर

1- धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवर सम्पन हुआ कार्यकर्म

2- 5 दिन से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को किया जा रहा है जागरूक

आज धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती पर नशा मुक्त अभियान के नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कौशाम्बी विनोद कुमार सोनकर रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमे नशा मुक्त इकाई के सदस्य आकांक्षा एवं स्वप्निल जी एवं कार्यक्रम के संयोजक पंकज सोनकर ने बच्चो से रूबरू होकर नशा मुक्त हेतु तार्किक वार्तालाप किया। बतौर मुख्यातिथि सांसद विनोद सोनकर ने छात्रों को नशा करने से होने वाले दुष्प्रभाव पर अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का समझाना चाहिएताकि वे नशे से दूर रह कर एक नशा मुक्त समाज दे सके स्कूल कॉलेज में नशा से बचाव के संसाधन होने चाहिए बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए जिस क्रम में छात्र-छात्राओं ने तकनीकी ज्ञान प्राप्त करते नशा मुक्त इकाई के सदस्यों से अपनी जिज्ञासाएँ भी व्यक्त की,जिसमे मितेन्द्र सिंह एवं इंशा जिया आदि कई बच्चों ने जिज्ञासा परख प्रश्नों का समाधान किया। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर शीतला प्रसाद पटेल(पूर्व विधायक) चन्द्रकान्त पाण्डेय मनोज कुमार आदि गणमान्य एवं छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डे ने दी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More