मण्डलीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कप की विजेता बनी जिला प्रशासन, पांच टीमों ने किया प्रतिभाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मण्डलीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कप की विजेता बनी जिला प्रशासन, पांच टीमों ने किया प्रतिभाग

कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के ओर से हर साल होने वाला मण्डलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुवा जिसमें मेजबान कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की टीम सहित पाँच टीमों ने प्रतिभाग किया है।

कौशाम्बी जिला जज और जिलाधिकारी सुजीत कुमार तथा पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने खेलकर किया।

टूर्नामेंट का पहला मैच कौशाम्बी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट क्लब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी के बीच खेला गया जिसमें कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने शानदार जीत हासिल किया।

दूसरा मैच कौशाम्बी प्रशासन व प्रयागराज मीडिया क्लब के बीच खेला गया जिसमें जिला प्रशासन टीम ने जीता।
तीसरा मैच मंझनपुर नगर पालिका क्लब व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी के बीच खेला गया जिसमें मंझनपुर नगर पालिका की जीत हुई।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच कौशाम्बी जिला प्रशासन और मंझनपुर नगर पालिका क्लब के बीच हुवा जिसमें जिला प्रशासन ने शानदार जीत हासिल किया।

टूर्नामेंट का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशाम्बी की ओर से कराया गया था, मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र पाठक, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब संरक्षक के रूप में मौजूद रहे हैं।

आयोजन कर्ता में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब अध्यक्ष राकेश सोनकर, ओलंपिक संघ अध्यक्ष अरूण केशरवानी,मो0 यासीन, इंतेज़ार रिज़वी, अली मुक्तिदा, ओमनिस तिवारी, अभिसार भारतीय, शादाब, सतेन्द्र खरे, अखिलेश गौतम, प्रसिद्ध, बाक़र, राम किशन,चन्द्र शेखर, अयमान, अरविन्द तिवारी की सहभागिता से टूर्नामेंट का आयोजन हुवा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें