कार सवार युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर्मियों ने पीटा

कौशांबी

कार सवार युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर्मियों ने पीटा

एसपी को चोट दिखाकर पीड़ित ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग, पिटाई से युवक की आँख में गंभीर चोट

सराय अकिल पुलिस के दरोगा सिपाही पर युवक की पिटाई के गंभीर आरोप लगे है. पीड़ित युवक ने एसपी दफ्तर में पुलिस अफसरों को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. पीड़ित के मुताबिक वह घर से सामान लेने बाज़ार आया था. कार रोकने के बहाने पुलिस कर्मियों ने उससे अभद्रता की विरोध करने पर उसे पकड़ कर लाकप में बंद कर मारपीट की है.

सराय अकिल के गल्ला मंडी में रहने वाले वाले संदीप केसरवानी पुत्र राम दास केसरवानी पेशे से स्कूल यूनिफार्म व् बुक सेलर है. रोज की तरह वह दूकान बंद कर रात करीब आठ बजे घर पहुचे. घर में नास्ता कर वह दोबारा बाज़ार से कुछ घरेलू सामान लाने के लिए कार से निकले. फकीराबाद चौराहे के पास पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिस की, लेकिन वह जल्दी में होने के चलते कार बढ़ा कर निकल गए. वापस लौटने पर पुलिस वालो ने उन्हें रोका कर अभद्रता शुरू कर दी. पीड़ित संदीप के मुताबिक, पुलिस कर्मियों की गाली गलौच का उसने विरोध किया. जिस पर सिपाहियों ने उसे कार से घसीटते हुए बाहर निकाल कर मारपीट की. इसके बाद उसे पकड़ कर थाना परिसर में लाकर लाकप में डाल कर पिटाई की गई. मारपीट में उसे आँख एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है.

पीड़ित संदीप केसरवानी ने बताया, मारपीट कर पुलिस कर्मियों ने उसे फर्जी तरीके से शांति भंग की कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया. SDM चायल की अदालत में पेशी में बाद उन्हें पुलिस की हिरासत में आज़ादी मिली है. वह अब एसपी दफ्तर में आकर पुलिस कर्मियों की जबरिया मारपीट एवं कार्यवाही की शिकायत कर पुलिस अफसर से इन्साफ की गुहार लगाईं है. पुलिस अफसर ने मामले में जाँच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है.

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More