भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखो का सामान जलकर राख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखो का सामान जलकर राख,

कौशाम्बी जिले में भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में शॉर्ट सर्किट से सुबह आग लग गई,सुबह सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारी ने प्रिंसिपल के कमरे में आग लगी देखी तो स्टॉफ को सूचना दी,स्टॉफ दौड़कर आया और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी और आग बुझाने में जुट गए,लगभग 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तन तक आग से प्रिंसिपल के कमरे में रखा सारा सामान सामान जलकर राख हो गया।वही आग के चलते कई कमरे इसकी चपेट में आ गए लेकिन वहा नुकसान नहीं हो पाया।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भवंस मेहता विद्याश्रम की है जहा सुबह आठ बजे जैसे ही लाइट आई तो प्रिंसिपल के कमरे में शॉर्ट सर्किट हो गया और छोटी सी चिंगारी उठी और आग लग गई,आग लगने के थोड़ी ही देर बाद कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तो आग देखी और तत्काल टीचर्स स्टॉफ को इसकी सूचना दी,सूचना पर पहुंचे टीचर्स स्टॉफ ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और कर्मचारियों के सतह आग बुझाने में जुट गए,जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची आग विकराल रूप ले चुकी थी,आग से प्रिंसिपल रूम पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था,फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्कूल के टीचर राकेश कुमार ने बताया कि सुबह कर्मचारी ने आग लगने की सूचना दी थी,आग की सूचना पीआर सभी टीचर स्टॉफ पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दे गई,फायर ब्रिगेड की टीम के आन एक पहले आग बहुत विकराल हो चुकी थी,फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग से प्रिंसिपल रूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया,वही बगल के किचेन और बाथरूम में भी आग से काफी नुकसान हुआ है,जबकि अन्य कमरे तक भी आग पहुंची है लेकिन वहा नुकसान नहीं हुआ है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें