कौशांबी में 10 वी की छात्रा की संदिग्ध मौत परिजन बोले बेटी से रेप कर आरोपी ने खिलाया जहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशांबी में 10 वी की छात्रा की संदिग्ध मौत परिजन बोले बेटी से रेप कर आरोपी ने खिलाया जहर, पुलिस के पास लाश लेकर इन्साफ मांगने पहुंचे पीड़ित

कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 10 वी की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। बीती रात मौत के बाद परिजन लाश लेकर थाना पुलिस के पास इन्साफ मागने पहुंचे। आरोप है कि गांव के युवक ने छात्रा से रेप किया और गुनाह छिपाने के लिए उसे जहर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

सैनी के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 10 वी में पढ़ती है। बीती शाम वह कालेज से घर लौटी तो उसकी तबीयत खराब थी। वह बिना बताए घर के कमरे में चली गई। मा ने बेटी को खाना देकर उसकी तबीयत जानने की कोशिश की तो बेटी रोने लगी। मा को पीड़ित ने गांव के युवक सुरेन्द्र पुत्र जगत पाल पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। रेप की वारदात को छिपाने की कोशिश में आरोपी ने पीड़ित को जहर खिला दिया। बेटी को जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल जाते पीड़ित की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

बेटी की मौत से परिजनों ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित परिवार इन्साफ पाने के लिए बेटी की लाश को लेकर थाना परिसर पहुंचे।

पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। सर्किल अफसर सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया, थाना पुलिस को सूचना मिली की किशोरी की।मौत संदिग्ध हालत में हुई है। लाश को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट व पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें