DIG फायर पहुंचे मंझनपुर, जानी जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में फायर सिस्टम की हकीकत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

DIG फायर पहुंचे मंझनपुर, जानी जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में फायर सिस्टम की हकीकत,आकस्मिक दुर्घटना के प्रति किया जागरूक

यूपी के कौशाम्बी जिला अस्पताल में अचानक DIG फायर जुगल किशोर निरीक्षण करने पहुंच गए,DIG फायर ने जिला अस्पताल में PGI लखनऊ में लापरवाही से हुई आगजनी से हुई क्षति के मद्देनजर आग बुझाने के इलेक्ट्रिक सिस्टम की जांच पड़ताल की।DIG द्वारा आग बुझाने के सिस्टम की जांच के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही।DIG फायर ने जिला अस्पताल सही कई अन्य प्राइवेट अस्पतालों का भी निरीक्षण किया।

DIG फायर जुगल किशोर ने बताया कि अस्पतालो,बड़ी बिल्डिंगो, मॉल आदि में फायर सिस्टम लगे हुए होते है लेकिन उनके प्रयोग की प्रक्रिया किसी को जानकारी नहीं होती है,आग लगने की घटना एक बाद फायर सिस्टम को कैसे प्रयोग किया जाए इसके लिए लोगो को जागरूक किया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें