कौशांबी
निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
परिजन कार्यवाही की मांग को लाश लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ADM ने पीड़ित की बात सुनकर CMO को दिया कार्यवाही का आदेश
कौशांबी
पश्चिम शरीरा कस्बे के एक निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मरीज की मौत से नाराज़ परिजनों ने थाना पुलिस से कार्यवाही की मांग की लेकिन स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही से इनकार कर दिया. पीड़ित परिजन लाश लेकर मुख्यालय मंझनपुर कलेक्ट्रेट अफसरों से इन्साफ मागने पहुचे. लोगो की भीड़ देख ADM ने पीड़ित की फ़रियाद सुनकर CMO को सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिया है.
पश्चिम शरीरा थाना के बौली गाव की रहने वाली सरोज देवी (40) पत्नी भोरे लाल को पिछले कई महीनो से पेट में दर्द की शिकायत थी. पीड़ित ने गाव की आशा के जरिये सरकारी अस्पताल में डाक्टरी उपचार के लिए पहुची. जहाँ डाक्टरों ने बच्चे दानी में इंफेक्शन होनी की बात कह कर आपरेशन की सलाह दी. पीड़ित ने आशा मैना देवी की कहने पर इलाज कराने के बजाय वापस घर लौट आई. ९ दिन पहले आशा के समझाने पर वह पश्चिम शरीरा कसबे में जीवन दान अस्पताल में भर्ती होकर बच्चे दानी का आपरेशन कराया. आरती देवी ने बताया, अस्पताल में उन्होंने अपनी जेठानी के इलाज के लिए 1 लाख रुपये जमा किया. इसके बाद भी मरीज का डाक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया. डाक्टर 9 दिन के अन्दर मरीज को एक अस्पताल से दूसरी अस्पताल लेकर टहलाते रहे. उन्होंने मरीज को जीवन दान अस्पताल में भर्ती किया था लेकिन उन्हें मरीज की हालत गंभीर बता कर घर से 40 किलोमीटर दूर तिल्हापुर के अरमान अस्पताल ले गए. जहाँ उनके मरीज की सुबह 10 बजे मौत हो गई. मौत के बाद डाक्टरों ने मरीज को अस्पताल से बाहर निकाल कर रख दिया.
आरती के मुताबिक, उनके मरीज की मौत का कारन डाक्टरों का गलत इलाज है. जिसके कारण वह कार्यवाही की मांग को लेकर थाना पश्चिम शरीरा को तहरीर दी लेकिन उन्होंने कार्यवाही से इनकार कर दिया. इन्साफ की आस में लाश के साथ वह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के पास आये है.
लाश के साथ दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट के बाहर लोगो को जमा देख ADM वित्त एवं राजस्व पीड़ित के पास पहुचे. लोगो की बात सुनकर उन्होंने पीड़ित पक्ष को इन्साफ दिलाये जाने का भरोसा दिया. ADM विश्राम कुमार ने तत्काल CMO डॉ सुस्पेन्द्र सिंह ने बात कर प्रकरण की जाँच कर आरोपी अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की बात कही है.





