विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम कल का देखे कहा-कहा है कार्यक्रम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

ग्राम पंचायत-भदवा, शाहपुर टिकरी, आमदपुर नादिर अली, मल्हीपुर, रसूलपुर बड़गॉव, जमुनापुर, बिदनपुर आमद करारी, सैंबसा, पट्टीनरवर, धारूपुर, बैगवां फतेहपुर एवं मवई में 20 दिसम्बर को आयोजित होगा “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम

जनपद की ग्राम पंचायत-भदवा, शाहपुर टिकरी, आमदपुर नादिर अली, मल्हीपुर, रसूलपुर बड़गॉव व जमुनापुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा बिदनपुर आमद करारी, सैंबसा, पट्टीनरवर, धारूपुर, बैगवां फतेहपुर व मवई में 02 बजे से सायं 4ः30 बजे तक दिनांक 20 दिसम्बर 2023 को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा।

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं-आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना(ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गॉवों का स्वामित्व, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना आदि से लाभान्वित किया जायेंगा। बैंक के स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, केसीसी एवं अन्य लोन से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जायेंगा। समस्त सहकारी समितियों द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जायेंगा तथा रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया जायेंगा। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगायें जायेंगे। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थी “मेरी कहानी मेरी जुबानी”के तहत अपने अनुभव/फीडबैक साझा करेंगे। वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमत्री जी का रिकार्ड किया गया संदेश आमजन को सुनाया जायेंगा। विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो प्रसारित किया जायेंगा। सत्त कृषि गतिविधियों पर सत्र-ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों/विषय विशेषज्ञों की वार्ता एवं चर्चा होगी। महिला एसएचजी सदस्यों/स्कूली छात्रों/स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ-“धरती कहे पुकार” एवं स्वच्छता गीत आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। स्थानीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेंगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें