फतेहगढ़
जिला कारागार फतेहगढ़ का सयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण विनय कुमार, जिला जज, संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी, घनश्याम शुक्ला सीजेएम एवम डा0 संजय कुमार सिंह एएसपी द्वारा किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम पाकशाला में बन रहे भोजन को चेक किया । भोजन में श्री
अन्न की रोटियां एवम आलू ब्रोकली की सब्जी देखी । भोजन और साफ सफाई की प्रशंसा की गई । अटल स्काउट दल की परेड देखी। स्काउट दल के बंदियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए जिला जज महोदय द्वारा बंदियों को अपराध से दूर रहने की नसीयत दी गई तथा सदाचार का पाठ पढ़ाया। अस्पताल , बैरकों में बंदियों की परेड देखी, महिला नारी बंदी वाश में महिला बंदियों का हालचाल जाना । बुजुर्ग महिला बंदियों को नजर के चश्मे वितरित किए । महिला बंदियों के साथ रह बच्चों को टाफी के गिफ्ट पैक वितरित किए । महिला बंदियों द्वारा बनाए जा रहे कपड़े के बैग , बच्चों की ड्रेस को भी देखा । जिसकी सराहना की गई । जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण बहुत ही अच्छा रहा । किसी बंदी ने जेल के बाबत कोई शिकायत नहीं की गई । निरीक्षण के दौरान जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अवनीश कुमार सिंह, मुकेश गौड़, सरोज देवी , कृष्णा कुमारी , स्काउट दल के मास्टर रामकुमार, सुधीर कुशवाह , जितेंद्र सिंह राठौर, भुवनेश भदौरिया, वैभव सोमवंशी आदि उपस्थित रहे ।






