जब संसद भवन सुरक्षित नही तो देश का बॉर्डर और जनता कैसे सुरक्षित- डॉ0 पल्लवी पटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल कमेरावादी की फायर ब्रांड नेता एवम सिराथू MLA डॉ पल्लवी पटेल शुक्रवार दोपहर कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे में निर्बल विकास एवं उत्थान समिति कार्यक्रम में बतौर अतिथि आयोजन में शामिल होने पहुंची।

पल्लवी पटेल ने संसद भवन में भारी चूक मामले में बोलते हुए कहा कि जो संसद भवन में हुआ वो निंदनीय भी है और चिंता जनक भी है। जिस जगह पर देश के सांसद, जनप्रतिनिधि जहां बैठते है अगर वो परिसर सुरक्षित नही है तो फिर इस देश के बार्डर और इस देश की जनता कैसे सुरक्षित है, इस पर सवाल उठता है। विरोध कर रहे सांसदो पर निलंबन की कार्यवाही पर कहा कि मुझे नही लगता कि ये सही प्रक्रिया होगी। हमे ये सोचना चाहिए किस प्रकार से संसद भवन में घुसे और किस मानसिकता के तौर पर घुसे क्योंकि वो सब के सब बेरोजगार थे। और सिर्फ अपनी बात को वो कहने वहां आए थे। इससे ये जरूर समझ मे आता है की सरकार के कान में न तो बेरोजगारों की आवाज़ जाती है और न ही किसान, असहाय की जा रही है। उनको जो मौका मिला, जो सही रास्ता समझ मे आया। उन्होंने अपना विरोध दर्ज किया, और अपना दर्द बयां किया।

Byte– MLA डॉ पल्लवी पटेल अपना दल कमेरावादी नेता

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें