कौशाम्बी

कौशाम्बी जिले में आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष को सुलह के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। एक माह पूर्व हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने ससुरालियों पर संगीन धाराओं में 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मृतका के भाई को मुकदमें में सुलह होने की घमकी दे रहे है।मामले की शिकायत पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से की है। जानकारी के मुताबिक सरांय अकिल थाने के कनैली चौकी इलाके के जुगराजपुर गांव में बेराउंचा गांव निवासी संजय मिश्रा की बहन की शादी मई 2023 में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। 31 अक्टूबर को विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई।जिस पर मृतका के भाई ने ससुरालियों पर 5 लाख रुपये मांगने व पैसे न मिलने पर मार डालने की तहरीर दी थी। सरांय अकिल पुलिस ने थाने में 498 A व 304B सहित धारा 3,4 में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया था।घटना में पुलिस ने मृतका के पति को जेल भेज दिया था।जबकि अन्य 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।मृतका के भाई संजय मिश्रा ने उच्चाधिकारियों से मिलकर बताया की उसे आरोपी धमकी दे रहे हैं।पीड़ित ने चौकी प्रभारी पर आरोपियों से पैसे लेकर मिलीभगत करने का गम्भीर आरोप लगाया है।






