कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन

कौशाम्बी,

एसपी ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन

कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने एडीजी प्रयागराज जोन के आदेश के क्रम में जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए देर रात जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवम पटलो पर तैनात इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर,कांस्टेबल,हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।

एसपी ने विभिन्न पटल और थाना एवम पुलिस लाइन में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश भी दिया है।
एसपी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों एवम पटल पर तैनात 9 इंस्पेक्टर,30 सब इंस्पेक्टर,कांस्टेबल,हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More