शादी.कॉम के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फ्रॉड करने वाले दो शातिरो को पुलिस ने किया अरेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्ब

यूपी के कौशाम्बी जिले में shadi com के नाम से फर्जी आईडी बनाकर खुद को जज का बेटा,फैक्ट्री का मालिक आदि के नाम से कई महिलाओ से लाखो रुपए नगद,सोना सहित की धोखाधड़ी की थी,जिले के दी थाना क्षेत्र में पीड़ित महिलाओ द्वारा शिकायत के बाद ऐक्टिव हुई साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच की और दो शातिर युवकों को अरेस्ट किया है।एएसपी समर बहादुर सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि shadi.com के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फ्रॉड करने वाले प्रयागराज के जीत यादव पुत्र अजय यादव एवम अमित गुप्ता पुत्र देव कुमार को अरेस्ट किया है।पुलिस ने शातिरो से एक एंड्रायड मोबाइल,एक की पैड मोबाइल और एक डेबिट कार्ड बरामद किया है।एएसपी ने बताया कि इससे इन शातिरों ने कई लोगो से कई लाख रुपए का फ्रॉड किया था।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें