आंदोलन से ही होगा किसान समस्याओं का समाधान:- अनुज सिंह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज

आज से लखनऊ में किसान आन्दोलन 2020-2021 के दो वर्ष पूर्ण होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर तीन दिवसीय आन्दोलन। एमएसपी गारंटी कानून की मांग पर फिर से आन्दोलन का आगाज। आन्दोलन का आज से दूसरा वर्षगांठ शुरू हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में तीन दिन का पड़ाव रखा गया है, यह आन्दोलन देश के हर एक प्रदेश की राजधानी के हेडक्वार्टर पर होगा । भारतीय किसान यूनियन एव संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से किसान आज इको गार्डन पहुंच रहे हैं, जिनके लिए लंगर की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं । किसान आंदोलन के समय मोदी सरकार ने देश भर के किसानों और संयुक्त मोर्चे से जो वादा किया था उसको पूरा नहीं किया है हम सरकार को एहसास करना चाहते हैं कि देश का किसान अपने हक और अधिकार के लिए समय-समय पर आंदोलन के माध्यम से लड़कर अपने आवाज को उठाता रहेगा और सरकार के किए गए वादे को याद दिलाने के लिए आंदोलन होता रहेगा। आज से लखनऊ के इको गार्डन में 26- 27-28 तीन दिवसीय आंदोलन होगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि किसानों को खेत सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी लेकिन बिजली विभाग के द्वारा लगातार किसानों से बिल वसूले जा रहे हैं । ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर तीन दिवसीय पड़ाव महापंचायत का आयोजन किया गया है। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर काम नहीं किया तो आगे इसी तरह देश का किसान आंदोलन के लिए बाध्य होगा ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें